Skip to main content

कभी कभी अलविदा का अर्थ रुक जाना होता हैं

वो जब तुमसे कहे कि आज के बाद बात नहीं करूंगा  तुम फिऱ भी बात न करना , वो जब कहे कि आज के बाद वो तुमसे नहीं मिलेगा तो तुम हंसी में उड़ा देना , पर
जब वो आख़िरी बार तुम्हारे लौट आने का इंतज़ार करे तो चली जाना , हो सकता है , इसके बाद इसकी सारी पुरानी बातें सच हो जाएं और फ़िर तुम तड़पो कि काश इसबार भी सब कहा सुना झूठ होता !

याद है तुमने उससे कहा था कि मैं तुममें अपने पापा को देखती हूँ !
कब ?? एक अरसे पहले जब तुम एक बार छोटे बच्चे की तरह चिपक गई थीं उसकी छाती से !
याद आया न... तो उसदिन उसने कसम खाई थी कि तुम्हारी केयर करेगा , तुम्हारे पापा से भी अच्छी तरह ! एक और क़सम उसने खाई थी कि आज के बाद तुम्हारी गलतियों को भी माफ़ कर दिया करेगा !
सारी गलतियां ! वो गलतियां भी जब तुम उसके आत्मसम्मान और स्वाभिमान को जाने अनजाने ठेस पहुंचाती रही हो !
तुम्हें तो अहसास ही नहीं है कि तुम एक ऐसे शख़्स के साथ थी जो कभी किसी के आगे नहीं झुका , जो नज़रें झुका के बात करना नहीं जानता था , और इसी अहसास की कमी के चलते तुमने उसे अपने आगे न जाने कितनी बार झुकाया !
मुहब्बत को गले का पट्टा भी कहा जाता है ! और उसने भी तुमसे मुहब्बत कर ली थी !

और अब जब तुम्हें लौट के नहीं आना है ,
तो याद रखना ..ख़ुश रहना !
इसलिए नहीं कि तुम ख़ुश रहोगी तो वो जल भुनकर तुमसे नफ़रत करने लगेगा और तुमसे दूर जा सकेगा , तुम्हें स्पेस दे सकेगा !
बल्कि इसलिए कि वो तुम्हें हमेशा ख़ुश देखना चाहता था !
उसके न सही किसी के भी साथ !

तुम्हारे किसी और के हो जाने से उसे जो रंज होगा वो इतना होगा कि तुम्हारी दुनिया में भूचाल ला दे ,

पर तुम्हारे किसी और के साथ होकर खुश होने से उसे इतनी खुशी होगी कि वो तुम्हारी तरफ़ आने वाले भूचाल को अपनी तरफ़ मोड़ लेगा !
इसलिए उस किसी के भी साथ ख़ुश रहना !

हां उसका ग़म क्या है ?
ये नहीं पूंछोगी ?? ।
उसका ग़म ये है कि तुम उसे ज़रा भी नहीं जान पाईं ,
तुम उसे कितना प्यार करती हो ये ज़रूरी नहीं था ,
ये तो दूर होके पता चलेगा तुम्हें , वो नहीं चाहता है फिऱ भी !

ज़रूरी बात तो ये है कि तुम ये भी न समझ पाई कि उसे तुमसे कितना प्यार था , और है !

वरना तुम्हें अपनी किसी और खुशी की तलाश में निकलने से पहले उसे बता देने में हिचक नहीं होती !
तुम उसे बता देती कि तुम्हारी खुशी कहां हैं अब ,और वो खुशी खुशी तुम्हें छोड़कर ख़ुद चला जाता !
ये तोहमत भी वो तुमपे आने नहीं देता !
बेवफ़ाई का इल्ज़ाम अक्सर लड़कियों पर भारी होता है , और वो ये बात समझता है इसलिए ये इल्ज़ाम भी वो अपने सर ले लेता !

ख़ैर तुम खुश रहना !
उसे मैं सिखा दूंगा !
मैंने सीखा है , मेरे लिए आसान है!
और इस मामले में वो खुशकिस्मत है कि उसके पास मैं हूँ , और तुम बदकिस्मत हो क्यूंकि तुम्हारे पास कोई नहीं होगा !
और इसे मैं आने नहीं दूंगा !
तुम्हारे पास !
अब !!

Comments

Popular posts from this blog

भोजन की बर्बादी

भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश के लिए यह पाठ पढ़ना जरूरी है, क्योंकि एक तरफ विवाह-शादियों, पर्व-त्योहारों एवं पारिवारिक आयोजनों में भोजन की बर्बादी बढ़ती जा रही है, तो दूसरी ओर भूखे लोगों द्वारा भोजन की लूटपाट देखने को मिल रही है। भोजन की लूटपाट जहां मानवीय त्रासदी है, वहीं भोजन की बर्बादी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। एक तरफ करोड़ों लोग दाने-दाने को मोहताज हैं, कुपोषण के शिकार हैं, वहीं रोज लाखों टन भोजन की बर्बादी एक विडंबना है। एक आदर्श समाज रचना की प्रथम आवश्यकता है कि अमीरी-गरीबी के बीच का फासला खत्म हो। शादियों, उत्सवों या त्योहारों में होने वाली भोजन की बर्बादी से हम सब वाकिफ हैं। इन अवसरों पर ढेर सारा खाना कचरे में चला जाता है। होटलों में भी हम देखते हैं कि काफी मात्रा में भोजन जूठन के रूप में छोड़ा जाता है। 1-1 शादी में 300-300 आइटम परोसे जाते हैं, खाने वाले व्यक्ति के पेट की एक सीमा होती है, लेकिन हर तरह के नए-नए पकवान एवं व्यंजन चख लेने की चाह में खाने की बर्बादी ही देखने को मिलती है। इस भोजन की बर्बादी के लिए न केवल सरकार बल्कि सामाजिक संगठन भी चिंतित हैं। भारतीय संस...

भारत में अभिव्यक्ति की आजादी

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार असंतोष की अभिव्यक्ति की भी अनुमति देता है  परंतु सफ़ल लोकतन्त्र एवं राजनीतिक स्वतन्त्रता के लिए नैसर्गिक अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता का होना आवश्यक है। जिस समाज में स्वतन्त्रतापूर्वक विचारों की अभिव्यक्ति न हो सके, उस समाज पर अनैतिकता का शासन हो जाता है ।वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता के आधार पर एक समाज स्वतन्त्र रूप से विकसित हों  सकता है । भारत के वर्तमान परिदृश्य में स्वाभाविक रूप से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता परिलक्षित होती है । देश के सर्वाधिक बौद्धिक परिवेश वाले जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय  ( जेएनयू ) में देश के टुकड़े करने और भारत की बर्बादी तक जंग जारी रखने के नारों को बुलंद करने वालों पर संविधान के दायरे में की गयी कार्यवाही को यदि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला माना जाता है तो इस प्रकार के प्रतिबन्ध राष्ट्र की अस्मिता और अखंडता के लिए अपरिहार्य है । सामाजिक नियन्त्रण के अभाव में अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता जानलेवा बीमारी के अतिरिक्त और कुछ नहीं । सामाजिक नियन्त्रण के तत्वों में नैतिक मूल्य, धर्म, साहित्य, शिक्षा, क़ानून और लोक...